फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में 73,711 रुपये का घपला, रिकवरी का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में घपला करने वाले प्रधानों और वीडीओ पर शिकंजा कसने में अफसर फेल हो गए हैं। रामपुर संग्रामगढ़ के धारुपुर में विकास कार्य में अनियमितता उजागर होने पर मनरेगा आयुक्त ने प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से 73,711 रुपये की रिकवरी करने को कहा है।
विज्ञापन

विकास कार्यों की जांच में खुलासा हुआ कि तालाब सौंदर्यीकरण, खड़ंजा निर्माण और साइन बोर्ड लगाने में व्यापक खेल किया गया है। मनरेगा आयुक्त की जांच में लेदुआ तालाब के सौंदर्यीकरण और यासिन के घर से माजिद के घर तक मिट्टी और खड़ंजा में 73,711 रुपये की धांधली की गई है।
गांव की प्रधान शकीना और वीडीओ शिवकुमार मिश्र से 30,619-30619 रुपये और तकनीकी सहायक विनोद कुमार पांडेय से 12,473 रुपये की रिकवरी करने का आदेश जारी हुआ है। सीडीओ डीपी सिंह ने बताया कि बीडीओ को पत्र लिखकर अविलंब रकम की रिकवरी करने को कहा गया है। अगर किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें