फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंदकर विवाहिता ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
मृत विवाहिता लक्ष्मी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के नचरौला गांव में एक विवाहिता ने गुरुवार दोपहर कमरा बंदकर छत के कुंडे में फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पड़ोसी ने मकान के कमरे में छत से लटकता शव देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। खबर पर आसपुर देवसरा पुलिस व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा के नचरौला निवासी धर्मराज गिरी की पत्नी लक्ष्मी (28) गुरुवार को घर पर अकेली थी। उसका पति धर्मराज व ससुर ओंकारनाथ व सास मीरा देवी जौनपुर जनपद के अर्जुनपुर गांव गए हुए थे। मीरा के दोनों बच्चे प्रिंस (7) व पीहू (6) स्कूल गए थे। सबसे छोटे बेटे आयुष (4) को लक्ष्मी ने पड़ोसी के घर भेजकर कमरा भीतर से बंद कर लिया।
इसके बाद छत के चुल्ले के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पड़ोसी धर्मराज के घर पहुंचा तो उसे वहां कोई नजर नहीं आया उसने घर के अंदर कमरे में झांका तो शव लटकता देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोगों को भी खबर दी गई। पति ने लौटकर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नवनीत कुमार नायक व थानाध्यक्ष फोर्स समेत पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि लक्ष्मी दो माह पूर्व घर छोडक़र चली गई थी। डेढ़ माह पूर्व उसके भाई ने उसे ससुराल लाकर छोड़ा था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें