फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: क्लोनिंग के जरिए उड़ाए 25.69 लाख, बैंक कर्मचारियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक के बाद अब डीडी का क्लोन बनाकर लाखों रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने का मामले ने खाताधारकों को चिंता में डाल दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कुछ दिनों पहले लीलापुर एसबीआई में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से चेक क्लोनिंग कर करोड़ों रुपये दूसरे खातों में भेजे गए थे।
विज्ञापन

रानीगंज के पूरे गोलया निवासी शैलेंद्र उमरवैश्य ने 21 अगस्त 2022 को मुख्यालय स्थित एक निजी बैंक से 25.69 लाख का ड्राफ्ट बनवाया था। बाद में वह ड्राफ्ट निरस्त कराने के लिए बैंक पहुंचे। जानकारी हुई कि उसका भुगतान एक अन्य निजी बैंक ने 24 अक्तूबर 2022 को ही कर दिया। ड्राफ्ट हाथ में हो जाने पर पीड़ित ने शिकायत तो पता चला कि डीडी क्लोन करके भुगतान हुआ है। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने एचडीएफसी बैंक नई दिल्ली और कोटक महिंद्रा बैंक नई दिल्ली के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



चौराहे पर अराजकतत्वों का जमावड़ा, दहशत
रखहा। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। सहालग के मौसम में शरारतीतत्वों की मौजूदगी से लोगों में दहशत रहती है। वाहन भी आड़े तिरछे खड़े करते हैं। जिससे जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से ऐसे लोगों से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें