फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आईसीयू वार्ड बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में सप्ताह भर के अंदर आईसीयू वार्ड की सुविधा मिलने जा रही है। दूसरे तल पर मेडिकल वार्ड के ठीक बगल आईसीयू वार्ड तैयार कर लिया गया है। यहां पर वेंटिलेटर लगा दिए गए हैं। वार्ड में फिटिंग का काम भी पूरा हो चुका है। फिलहाल 30 बेड लगाए गए हैं। यहां पर 24 घंटे एक डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स, दो वार्डबॉय और दो स्वीपर की ड्यूटी रहेगी। फिजिशियन वार्ड के इंचार्ज रहेंगे। 10 दिसंबर के पहले वार्ड में सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज संचालन को चार साल बीतने वाले हैं। आईसीयू की व्यवस्था न होने के कारण ब्रेन हैमरेज, हार्ट अटैक और सड़क हादसे में घायल हो कर आने वाले गंभीर रोगियों के साथ सांस रोगियों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। आईसीयू की सुविधा मेडिकल कॉलेज में न होने के कारण मरीजों को प्रयागराज या फिर लखनऊ के लिए चिकित्सक मरीजों को रेफर कर देते हैं। जहां उनके इलाज में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। दूसरे जनपद में रहने और खाने के लिए व्यवस्था तीमारदारों को नहीं होती है। इससे लोगों को दिक्कतें होती है।

आईसीयू वार्ड तैयार है। वेंटीलेटर के साथ बेड लगा दिए गए हैं। ऑक्सीजन की पाइप लाइन के साथ पल्स मॉनीटर लगाने का कार्य पूरा हो गया है। सप्ताह भर के अंदर आईसीयू वार्ड में मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें