कंधई थाने के नरसिंहपुर स्थित टाइनी शाखा पर बाइक पर आये बदमाशों की सीसीटीवी फोटो।
- फोटो : PRATAPGARH
दिनदहाड़े बदमाशों ने टाइनी शाखा में धावा बोला। तमंचे के बल पर बदमाशों ने संचालक से रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुूिलस छानबीन करने के बाद बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी।
कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी रामजस वर्मा पुत्र मोहनलाल वर्मा बुधवार दोपहर कुछ कागजात लेने के लिए केंद्र पर गया था। कागजात खोजने के दौरान वह कुछ देर के लिए रुक गया। तभी बाइक से पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे।
बदमाश सीधे टाइनी शाखा के भीतर घुसे और एक बाहर बाइक स्टार्ट कर इंतजार करने लगा। दोनों बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रामजस के पास से 1500 रुपये व मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश बाहर की ओर भागे। रामजस ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कुछ देर में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचकर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। संचालक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
मारपीट और फायरिंग में क्रास केस दर्ज
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया है। मानधाता थाना क्षेत्र के पुरैला निवासी शरीफ और दिलशाद से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। पुलिस हर बार दोनों पक्षों को पाबंद कर अपना कोरम पूरा कर लेती है। मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई थी। जिसमे गोली दिलशाद को लग गई थी। शरीफ को मारपीट में चोटें आईं थीं। एसओ मानधाता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।