फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज-कार में भिडंत, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही रोडवेज में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच में से तीन लोगों की मृत्यु हो गई और दो महिलाओं की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा कार का अगल टायर फटने से होने की बात सामने आई है। वहीं बस में सवार एक युवक को भी चोटे आईं हैं। घटना हथिगवां थाना के बिसहिया गांव के फूलमती धाम के पास हुई। घायलों को कुंडा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन क्षतिग्रस्त हुई कार से किसी को निकाल पाना संभव नहीं रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और कटर की मदद से कार के दरवाजों और छत को काटकर मृतकों के शवों और घायलों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। घटना में कार चालक उम्र लगभग 35 वर्ष, बगल वाली सीट में बैठी महिला उम्र लगभग 40 वर्ष, पीछे बैठी 11 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। पीछे की सीट पर बैठीं दो अन्य महिलाओं ट्रिवंकल उम्र लगभग 40 वर्ष और प्रतिक्षा गोस्वामी उम्र लगभग 36 वर्ष की हालत गंभीर होने पर दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कार का नंबर DL12CG4373 को जब नेट पर डालकर देखा गया तो उसे पर देवानंद गिरी का नाम आया। देर रात तक मृतकों की पहचान व उनका पता तलाश में पुलिस जुटी रही। घटना की सूचना मिलने पर सीओ अजीत सिंह समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोतवाल नंदलाल सिंह का कहना है कि मृतकों और घायलों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं घायलों का प्राथमिक उपचार करने वाले कुंडा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना में तीनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोटे आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दोनों महिलाओं की हालत भी गंभीर है। घटना में रोडवेज बस में सवार रहे मानिकपुर के तिवारीपुर निवासी 22 वर्ष के सौरभ शुक्ल भी घायल हो गए। उनके सीने में चोट आई है। जिनका सीएचसी पर ही उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें