फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेंगी बरसात से खस्ताहाल हुईं सड़कें

Sat, 29 Sep 2018 12:24 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में भारी बरसात से खस्ताहाल हुई सड़कों की दशा सुधारने के लिए दो अक्तूबर से अभियान चलेगा। जिले की 132 सड़कों के गड्ढों को पाटने के लिए शासन ने 104.63 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। लोक निर्माण विभाग के तीनों खंडों में चलने वाले अभियान के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।  बरसात से जिले की सड़कों की दशा इतनी खराब हो गई है कि दो और चार पहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। शहर की ही नहीं, बल्कि गांव की सड़कों की दशा बेहद खराब है। शहर को जोड़ने वाली सड़क गायघाट-चंद्रिकन मार्ग, भगवाचुंगी से नया मालगोदाम रोड, विकासभवन-कटरामेदनीगंज रोड, जेलरोड क्रासिंग-रखहा बाजार मार्ग, किठावरबाजार-सगरासुंदरपुर मार्ग, चंद्रिकन-लीलापुर मार्ग, चंद्रिकन-सरुवावां मार्ग बेहद खराब होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


शासन ने बरसात समाप्त होते ही सड़कों की दशा सुधारने के लिए जिले को 104.63 करोड़ रुपये दिए हैं। जिले की सभी 132 सड़कों को सुधारने के लिए 31 अक्तूबर का समय दिया है। शासन की तल्खी देखकर अधिकारी भी तैयारी को अंतिम रुप देने में लगे हुए हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सड़कों को दुरुस्त करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने बताया कि  ठेकेदारों से बांड भराया जा रहा है। दो अक्तूबर से सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें