फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 20 करोड़ रुपये से लालगंज क्षेत्र की सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Thu, 12 Nov 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांगीपुर में मंगापुर में सड़क परियोजना का ​शिलान्यास करतीं विधायक आराधना मिश्रा व सांसद प्रमोद त
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बुधवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण की सौगात दी।
विज्ञापन

आठ किमी लंबे मंगापुर-रेवली मार्ग के चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। उन्होंने बुधवार को भूमि पूजन किया। पेडरिया का पुरवा-बढ़ई का पुरवा मार्ग का 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

दौलतपुर में आयोजित जनसभा में आराधना मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र और अधिकारों की सुरक्षा वोट की ताकत में निहित है। एसआईआर के नाम पर किसी को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश कांग्रेस सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि महंगाई और कमजोर होती अर्थव्यवस्था भाजपा सरकार की विफलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम कटने संबंधी बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ये सभी घुसपैठिए हैं। यह प्रदेश की जनता का अपमान है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, लाल अनिल प्रताप सिंह, रामकृपाल पासी, दिनेश रावत, मोनू बारी, डॉ. अमिताभ शुक्ल और पवन शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें