फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से कराएं पालन : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम कैंप कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश विभागीय अफसरों को दिए।
विज्ञापन

बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर प्रदेश सरकार 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित एवं कम करने के लिए एक सप्ताह का अभियान चलाया जाएगा। हेलमेट न लगाने वाले वालों का चालान किया जाएगा।
बताया गया कि जिले मेें 2023 व 2024 में 12 स्थलों पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक हुई हैं। डीएम ने चिह्नित स्थलों पर संयुक्त जांच टीम से स्थल का ऑडिट कर जिला स्तरीय समिति के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी चौरसिया को अवैध स्पीड ब्रेकर को हटाने का निर्देश दिया। सही स्पीड ब्रेकर से 20-20 मीटर की दूरी पर रेडियम लगाए जाने तथा परिवहन विभाग के आरआई रंजीत सिंह के कार्यों पर एआरटीओ को नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्कूलों में अभियान चलाकर गाड़ियों के फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, ड्राइवरों का चरित्र सत्यापन करने के साथ ही सीएचसी, पीएचसी, ट्राॅमा सेंटर, अस्पतालों में व्हील चेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ईओ नगर पालिका ने बताया कि ई-रिक्शा के पार्किंग के लिए चार पार्किंग स्थलों की व्यवस्था कर ली गई है।
31 मई से अभियान चलाकर मुख्य मार्गों पर अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बैठक में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता व एआरटीओ प्रशासन डाॅ. बीके सिंह, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें