आंबेडकर चौराहे से मीराभवन रोड पर दुकानों के अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के कारण लगे जाम में फंसे व
शहर के अंबेडकर चौराहे से मीराभवन चौराहे तक सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर में 12 से डेढ़ बजे तक वाहन रेंगते रहे। तेज धूप व उमस से लोगों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान लोग अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को कोसते रहे।
लोगों ने कहा कि सड़क किनारे रेहड़ी पटरी वालों के अतिक्रमण और बेतरतीब अवैध पार्किंग के चलते आए दिन जाम की स्थिति रहती है। पूर्व सभासद करनपुर निवासी संतोष सिंह का कहना है कि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई न होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मीराभवन निवासी विनोद माली ने प्रशासन से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।