फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अर्पित खंडेलवाल बने श्रीमूर्ति विसर्जन समिति के प्रबंधक

विज्ञापन
श्रीमूर्ति विसर्जन समिति के नवनियुक्त पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
चौक ठठेरी बाजार स्थित निजी प्रतिष्ठान में रविवार देर शाम श्रीमूर्ति विसर्जन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रबंधक पद के लिए चुनाव कराया गया। व्यापारी नेता अर्पित खंडेलवाल के नाम का प्रस्ताव अभय केसरवानी ने रखा। ओम प्रकाश उमर वैश्य और दुर्गेश वर्मा ने अनुमोदन किया। इसके बाद अर्पित को सर्वसम्मति से प्रबंधक चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले कोषाध्यक्ष अभय केसरवानी ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। चुनाव के लिए सुरेश मास्टर को निर्वाचन अधिकारी और अजय मिश्रा को सहायक बनाया गया। अध्यक्षता विजय सिंह बजरंगी और संचालन पंकज कौशल ने किया। इस दौरान विष्णु सोनी, विनय जायसवाल, आशीष गुप्ता, दिनेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें