शहर स्थित स्टेडियम में मंगलवार को कड़ाके की ठंड के बीच सांसद खेल स्पर्धा की शुरुआत हुई। दो दिवसीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया। स्पर्धा में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, कुंडा, बिहार ब्लॉक के काफी कम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-14 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रिजवान विजेता रहे। आकाश यादव दूसरे और सूर्या सरोज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नम्रता सिंह ने बाजी मारी। अंशिका धुरिया दूसरे और आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रथम रोशन वर्मा विजेता बने। जबकि देवांग सरोज दूसरे और शैलेंद्र पटेल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका 200 मीटर दौड़ में साक्षी दुबे अव्वल रहीं। मानसी यादव दूसरे और प्रतिमा पाल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम अभय प्रताप सिंह, द्वितीय रितेश वैश्य व तृतीय गुलशन सरोज रहे। बालिका 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी शुक्ला प्रथम रहीं।
अर्पिता धुरिया दूसरे और काजल वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग की कबड्डी में बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लॉक विजेता रहा। जबकि विश्वनाथगंज उपविजेता रहा। अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। जिला खेल अधिकारी पूनमलता राज, रंजीत यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक रामकुमार सिंह, सुशील सिंह, मंजू सिंह, जय बहादुर सिंह, विनोद यादव रहे।