फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घने कोहरे की वजह से 10 ट्रेनें लेट, काशी विश्वनाथ निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे और ठंड के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जंक्शन होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनें देरी से पहुंचीं और अप डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति धीमी हो गई, जिससे यात्रियों को मां बेल्हा देवी जंक्शन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस तीन घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे, पीआरएल पैसेंजर दो घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर हावड़ा ढाई घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल चार घंटे, अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से रवाना हुई। एसएस ने बताया कि अप डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें