फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट पारुल वर्मा ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मनोज सिंह को सश्रम आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

कोर्ट ने अर्थदंड की राशि पीड़िता के चिकित्सकीय एवं मानसिक आघात की पूर्ति तथा पुनर्वास के लिए प्रदान करने का आदेश दिया। राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक निर्भय सिंह ने की।
वादिनी मुकदमा पीड़िता की मां के अनुसार घटना एक सितंबर 2016 की है। बेटी सुबह करीब 10 बजे गांव के लल्लू सिंह के घर जा रही थी। मनोज सिंह ने बेटी को घर के अंदर ले जाकर जोर जबरदस्ती की। बेटी ने बताया कि मनोज उसके साथ जोर जबरदस्ती करना चाहता था।
विज्ञापन

पहले भी उसने दुष्कर्म किया था। उसने धमकी दी कि किसी से बताओगी तो जान से मार देंगे। कोर्ट ने पीड़िता को उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से भी क्षतिपूर्ति की राशि नियम अनुसार प्रदान किए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें