फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सेवानिवृत्त शिक्षक का झोला काटकर डेढ़ लाख की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप बस अड्डे के पास दिनदहाड़े टप्पेबाज महिलाएं सेवानिवृत्त शिक्षक का झोला काटकर डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गईं। सूचना पर पुलिस ने एसबीआई बैंक के भीतर से लेकर बाहर रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ढिंगवस निवासी शिव कुमार खरे सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि एलआईसी बीमा की राशि डेढ़ लाख रुपये निकालने के लिए बुधवार को एसबीआई मुख्य शाखा गया था। 500-500 रुपये की तीन गड्डियां झोले में रखकर ई-रिक्शे से पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप बस अड्डे आ रहा था।
आरोप है कि ई-रिक्शे पर दो महिलाएं पहले से बैठी थीं। उन्होंने झोले को पैरों के बीच में रख लिया। रास्ते में ही महिलाएं उतर गईं। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप स्थित बस अड्डा पहुंचने पर झोला कटा मिला। झोले से नोटों की गड्डियां भी गायब थीं। बुजुर्ग शिक्षक ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय पहुंचकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवानिवृत्त शिक्षक की शिकायत पर फरार महिलाओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
आशुतोष मिश्रा, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें