फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायार्ड सेना के जवान करेंगे रेलवे ट्रैक की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में रेलवे ट्रैक की निगरानी करने वाले चाबीमैन के साथ अब सेना के रिटायर्ड जवान चलेंगे। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है। जिले में 35 जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

रेल पटरी की निगरानी के लिए रेलवे बोर्ड ने एक नया कदम उठाया है। ठंड शुरू होने के बाद रेल विभाग ट्रैक की निगरानी पर फोकस करने जा रहा है। इसके लिए दिन-रात दो के बजाए चार चाभीमैन की ड्यूटी लगाई जाएगी। रात में ड्यूटी करने वाले चाभीमैन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए इस बार उनके साथ सेना के रिटायर्ड जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
वह बंदूक के साथ सीटी बजाते हुए चाभीमैन के साथ रेल पटरी की निगरानी करेंगे। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए कमर कस ली है। प्रतापगढ़ जनपद में सेना के 35 जवानों की ड्यूटी लगाने के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी है। इनकी ड्यूटी मिसरौली से बादशाहपुर तक तो भुपियामऊ से कोहड़ौर रेलवे स्टेशन के बीच लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इससे रात में चाभीमैन खुद को असुरक्षित नहीं महसूस करेंगे। रेल विभाग के जानकार बताते हैं कि ठंड के दिनों में रेल पटरी कड़ी हो जाती है। इन दिनों सवाधानी न बरती जाए तो ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेल डिरेल होने का खतरा बना रहता है। वहीं दूसरी ओर से घना कोहरा होने के कारण चाबीमैन अकेले ड्यूटी करने से कतराते हैं। वह ट्रैक में चाभी का ही ध्यान देते रह जाते हैं।
बीते साल लगाए गए थे पीआरडी के जवान
बीते साल रेलवे बोर्ड ने चाबीमैन के साथ एक-एक पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगाई थी। मगर इस बार सेना के रिटायर्ड जवानों को लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से आए आदेश के मुताबिक 35 जवानों को रखा जाएगा।
सेना के रिटायर्ड जवानों को चाबीमैन के साथ चलने के लिए रेलवे बोर्ड तैनाती कर रहा है। कितने दिनों में रखे जाएंगे, इसके बारे में जानकारी नहीं है। प्रतापगढ़ में 35 जवान रखे जाएंगे। निहालुद्दीन, एडीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें