फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कांवड़ यात्रा से पहले रेस्टोरेंट और ढाबों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा से पहले हाईवे समेत अन्य मार्गों पर संचालित रेस्टोरेंट, ढाबों की जांच होगी। वहां बनने वाले खाद्य पदार्थों की जांच करने के साथ ही साफ-सफाई के लिए भी दुकानदारों को चेताया जा चुका है। अब तक 93 ढाबे और रेस्टोरेंट चिह्नित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज-अयोध्या, लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के अलावा मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे चिह्नित किए गए हैं। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को नजर रखने का निर्देश पहले से ही दे रखा है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत एफएसडीए ने इसके लिए एक विशेष प्रपत्र जारी किया है। इस प्रपत्र में लाइसेंस नंबर, दुकान का नाम, पता, मोबाइल नंबर और यदि उपलब्ध हो तो ईमेल आईडी भी दर्ज होगी। इस प्रपत्र पर एक टोल-फ्री नंबर और फूड सेफ्टी कनेक्ट एप का क्यूआर कोड भी मौजूद रहेगा। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही ग्राहक को दुकान और दुकानदार से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी, जिसमें दुकानदार का नाम भी शामिल होगा। इससे ग्राहक आसानी से अपना फीडबैक भी साझा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें