फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को राहत, 24 घंटे में मिले महज 22 मरीज

विज्ञापन
Relief on Sunday, only 22 patients found in 24 hours
विज्ञापन
पखवारे भर बाद रविवार को कोरोना पर राहत भरी खबर आई। 24 घंटे के अंदर महज 22 संक्रमित मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सहायक कोषाधिकारी और कलेक्ट्रेट की एक लिपिक के साथ कोहड़ौर थाने के एक सिपाही की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 24 घंटे के लिए कलेक्ट्रेट को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को हुई जांच में सहायक कोषाधिकारी अनिल कुमार और कलेक्ट्रेट की एक लिपिक संक्रमित मिली। कोहड़ौर थाने का एक सिपाही व कोहड़ौर क्षेत्र की एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
कलेक्ट्रेट और कोहड़ौर सीएचसी के लेबररूम को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। लालगंज में एक आशा कार्यकर्ता, कस्बे का युवक, एक बुजुर्ग और एक छात्र संक्रमण की जद में आ गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3633 पहुंच गई है। 42 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को महज 22 लोगों के संक्रमित मिलने से जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कुंडा में एक भी केस नहीं मिला
कुंडा सीएचसी में जांच में हर दिन कोरोना के मरीज सामने आ रहे थे। रविवार को जांच में एक भी मरीज नहीं मिले। इससे स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें