फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए टूट रहा था रिश्ता, चौकी में पुलिस ने कराई शादी

Sat, 17 Nov 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 रिश्ता तय होने के बाद विवाह में दहेज रोड़ा बन गया। विरोध के बाद भी लड़की से मिलने पहुंचे लड़के को पकड़कर घरवालों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चौकी में कई घंटे तक चली पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों का विवाह करा दिया। पुलिस चौकी से ही दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। दोनों की शादी के गवाह पुलिसकर्मी बने।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनगर जमालपुर निवासी उमेश कुमार सरोज का रिश्ता अलीपुर की रहने वाली वर्षा सरोज पुत्री रामकरन के साथ तय हुआ था। उमेश की मानें तो बीच में दहेज की बात को लेकर शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई। उमेश और वर्षा एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। गुरुवार को उमेश अलीपुर वर्षा से मिलने के लिए आया था। उमेश को वर्षा के परिवार के लोगों ने पकड़कर पुलिस को दे दिया।


शुक्रवार को उमेश व वर्षा के परिवार के लोग रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी पहुंचकर पंचायत करते रहे। बाद में चौकी प्रभारी हरीश ने उमेश व वर्षा की रजामंदी को देखते ही पुलिस चौकी में विवाह कराया। एक दूसरे को वर-माला डालने के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद पुलिस चौकी से ही वर्षा को दुल्हन के रूप में ससुराल भेजा गया। इस मौके पर दोनों परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें