फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: केले की खेती कर रेखा ने बनाई पहचान, बढ़ी आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के रतनमई की रेखा सिंह केले की खेती कर समाज में अलग पहचान बनाई है। कृषि विभाग ने प्रगतिशील किसानों की सूची में रेखा का नाम अंकित किया है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की सदस्य रेखा सिंह ने बताया कि पांच साल पहले करीब 70 हजार रुपये की लागत से केले की खेती शुरू की। जिससे उनकी आय शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि पहली केले की फसल में लागत छोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की आमदनी हुई। इस बार फिर से केले की फसल खेत में तैयार है। अमेठी, जायस, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर के व्यापारी खेत से ही फसल की खरीदारी कर लेते हैं। केले के खेत में ही खीरा के साथ सरसों की बोआई करा दी जाती है। इससे अतिरिक्त आमदनी हो जाती है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से केले की खेती का तीन माह का प्रशिक्षण लिया था। समय-समय पर कृषि विभाग की ओर से भी उन्नत खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें