रजिस्ट्री दफ्तर का सर्वर रफ्तार नहीं पकड़ सका है। जिस वजह से बृहस्पतिवार को भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। सर्वर न चलने से विभाग की कमाई घट गई है।
पिछले दस दिनों से सर्वर ठीक ढंग से न चलने के कारण रजिस्ट्री और वसीयत कराने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कार्यालय का काम शुरू होने के बाद दोपहर करीब 11.30 सर्वर चलना बंद हो गया। सर्वर न चलने के कारण प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये का नुकसान रजिस्ट्री विभाग को हो रहा है।
वहीं, दीपावली पर्व नजदीक आने से अवकाश के चलते कार्यालय बंद रहेंगे। इससे लोगों में जल्दी से जल्दी रजिस्ट्री कराने की हड़बड़ी है लेकिन सर्वर दगा दे रहा है। एआईजी स्टाम्प यादवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सर्वर बहुत धीरे-धीरे चल रहा है। इससे कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है।