फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा क्षेत्र में भी दबंगों के कब्जे में हैं अधिकांश हैंडपम्प

Fri, 01 May 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक हैंडपंपों पर इलाकाई दबंगों का कब्जा है। अधिकांश स्थानों पर रोड किनारे लगे हैंडपम्पों में दबंग किस्म के लोगों ने मोटर लगा रखा है। बिजली से चालित मोटर से वह अपने सिवा किसी को पानी नहीं भरने देते। डर की वजह से कोई उन लोगों का खुल कर विरोध नहीं करता। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। जिसके कारण दबंगों का हौसला काफी बुलंद है।
विज्ञापन


विकास खंड कुंडा के कई गांवों में लगे हैंडपम्प आम आदमी के लिए नहीं रह गए हैं। इन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। यही नहीं काफी लोगों ने तो हैंडपम्प आंगन में लगवा रखे हैं। जबकि उन हैंडपम्पों को सार्वजनिक स्थलों पर लगाने का निर्देश था। मन्नान की बाजार के पास एक हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाने के कारण लोगों को पानी नहीं भरने दिया जाता है। यही नहीं सबमर्सिबल लगने के कारण यह हैंडिल से चलता भी नहीं है। ऐसे में आम लोगों को इससे पानी नहीं मिल पाता। दिलेरगंज में लगे एक हैंडपंप को एक व्यक्ति ने अपनी जमीन में लगने के कारण कब्जे में कर रखा है। यही नहीं तमाम ऐसे हैंडपंप हैं जिनको आंगन में लगवा लिया गया है। ऐसे में किसी के आंगन में जाना तो किसी के लिए संभव ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें