फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में जलेगा 50 फिट ऊंचा रावण

विज्ञापन
रामलीला मैदान में दशहरा मेले की तैयारी में ट्रैक्टर से मिट्टी डालकर गड्ढे भरते पालिका कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाए जाने वाले दशहरा के पर्व पर मंगलवार को रामलीला मैदान में 50 फिट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। मैदान में पुतला तैयार कर लिया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लगभग दस फिट ज्यादा ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए सोमवार को दिनभर सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान में मंगलवार को भगवान राम के बाण से रावण के पुतले में आग लगेगी। 50 फिट ऊंचेे रावण के पुतले में बाण लगते ही जोरदार धमाका होगा और पुतला धू-धूकर जल उठेगा। इसके पूर्व शहर में रामदल की झांकी गोपाल मंदिर से निकलेगी और रामलीला मैदान पहुंचकर राम-रावण के युद्ध का प्रतीकात्मक प्रदर्शन होगा। शाम करीब साढ़े पांच बजे रावण का पुतला जलते ही आसमान में आतिशबाजी नजारा दिखने लगेगा।
आतिशबाजी की प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। सोमवार को भगवान श्रीराम के विजयरथ को रामलीला मैदान तक पहुंचाने के लिए कर्मचारी रास्तों को दुरुस्त करने में लगे रहे। रामलीला मैदान में साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए नगरपालिका कर्मी देर शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन

हालांकि जिला प्रशासन आश्वासन के बाद भी खस्ताहाल सडक़ों को दुरुस्त कराने में फेल रहा। इससे शहर के लोगों के साथ ही दशहरा में निकलने वाली झांकियों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें