राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रामनवमी पर शस्त्रों का पूजन कर शहर में पथ संचलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि धर्म की रक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर हैं।
सोमवार को हादीहाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलेभर से आए लोगों के हाथों में लाठियां थीं। सिर पर टोपी के साथ लोग राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीषजी की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन परंपरा है। हम शस्त्र पूजा धर्म की रक्षा के लिए करते हैं, किसी का अहित करने के लिए नहीं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 94 वर्षों से हिंदू समाज को जाग्रत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। हम समाज में सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामबाबू खंडेलवाल और संचालन सौरभ पांडेय ने किया। पथ संचलन तुलसी सदन से निकलकर भगवाचुंगी, ट्रेजरी चौराहा, शिवाजी चौराहा, घंटाघर होते हुए पुन: तुलसी सदन पहुंचा।
इस मौके पर रमेश त्रिपाठी, नितिन, हरीश कुमार, कार्तिकेय द्विवेदी, अखिलेश, गिरजाशंकर, दिने, हीरेंद्र सिंह, मुरलीधर केसरवानी, नीतेश खंडेलवाल, हरिओम मिश्रा, सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, महेश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
शहर में संघ द्वारा निकले पथ संचलन में शिरकत करते विधायक धीरज ओझा।- फोटो : PRATAPGARH