फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जंगल में महिला से दुष्कर्म, पड़ोसी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बराछा सच्चा बाबा आश्रम के करीब जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि छानबीन के दाैरान आरोपी व महिला एक साथ बराछा की ओर जाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शनिवार को पैर दर्द का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज आई थी। उसका आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला शुभम शर्मा उसे झांसा देकर बराछा जंगल की ओर ले गया। जहां सूनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। सीसीटीवी की जांच के दौरान पीड़िता और आरोपी दोनों एक साथ जाते नजर आ रहे हैं। परिवार के लोग भी शंका होने पर महिला के पीछे -पीछे लगे थे। दोनों के बीच करीबी रिश्ता होने का पता चला है। महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में परदेस में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें