कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को पीड़िता की मां ने बेटी के साथ कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि बेटी गांव के एक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। दो माह पूर्व बेटी को अकेला देखकर युवक घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को भ्ाी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
करीब पंद्रह दिन पूर्व आरोपी किशोरी को अकेला देख घर में घुसा और उसे जबरन दवा खिला दिया। पीड़िता की मां का कहना है बेटी की तबियत ठीक न देख उसे शंका होने लगी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने महिला आरक्षी को बुलवाया और पीड़िता से पूछताछ की। इस बावत प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय का कहना है मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।