फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : दुष्कर्म का आरोपी सीओ बर्खास्त, फेसबुक पर हुई थी मध्य प्रदेश की महिला के साथ दोस्ती

Mon, 11 Apr 2022 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

गोरखपुर के बांसगांव निवासी सीओ नवनीत नायक की प्रतापगढ़ में जुलाई 2019 में तैनाती हुई थी। उन्हें पट्टी सर्किल का सीओ बनाया गया था। इससे करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर की एक महिला से फेसबुक के जरिए उनकी दोस्ती हुई।
विज्ञापन
pratapgarh news : नवनीत नायक, डिप्टी एसपी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने के आरोपी निलंबित सीओ नवनीत नायक को शासन ने आखिरकार बर्खास्त कर दिया। पट्टी में तैनात रहे आरोपी सीओ के खिलाफ पहले ही दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। मुकदमे के विवेचक एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा ने आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिया है, जबकि आरोपी सीओ ने उच्च न्यायालय से मुकदमे में अग्रिम जमानत ले रखी है। 

विज्ञापन



गोरखपुर के बांसगांव निवासी सीओ नवनीत नायक की प्रतापगढ़ में जुलाई 2019 में तैनाती हुई थी। उन्हें पट्टी सर्किल का सीओ बनाया गया था। इससे करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर की एक महिला से फेसबुक के जरिए उनकी दोस्ती हुई। महिला एक संस्था में काम करती है। उसका आरोप है कि प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान वह अक्सर सीओ से मिलने पट्टी आती-जाती रही। वह शहर के एक होटल में रुकती थी।

शादी का झांसा देकर किया कई बार रेप

इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में भी रुकती रही। सीओ नवनीत नायक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी की बात कहने पर गालीगलौज करते हुए ब्लैकमेलिंग के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। उसकी शिकायत के बाद भी न तो पट्टी पुलिस ने कार्रवाई की और ही पुलिस अफसरों ने। जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।


इसके बाद जांच शुरू हुई थी। जांच में मामला सही मिलने पर एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश के निर्देश पर छह जुलाई 2021 को शाहजहांपुर में तैनात सीओ नवनीत नायक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हालांकि इसके पहले ही शासन ने सीओ को निलंबित कर दिया था। पता चला है कि मामले में सीओ ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत भी ले रखी है।
विज्ञापन

जाति भी निलंबित सीओ ने थी छिपाई
फेसबुक के जरिए संस्था में काम करने वाली महिला से सीओ नवनीत नायक ने अपनी जाति भी छिपा ली थी। मध्य प्रदेश में नायक को अमूमन लोग सामान्य जाति का समझते हैं। नवनीत नायक नाम से बनी फेसबुक आईडी से महिला भी गच्चा खा गई।


दोस्ती के दौरान भी दोनों एक दूसरे व उनके परिवार के बारे में जानकारी करते रहे। मगर आरोप है कि सीओ नवनीत नायक ने अपनी असली जाति के बारे में चर्चा नहीं की। जिसका जिक्र महिला ने अपनी तहरीर में करते हुए फेसबुक और व्हाटसएप पर हुए चैट के मैसेज भी दिखाए। महिला को इस बात की तकलीफ थी कि पहले तो जाति के नाम पर धोखा दिया। बाद में शादी से इनकार करते हुए जेल भेजने की धमकी देने लगा। जबकि दोस्ती करते समय शादी का प्रलोभन लगातार देता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें