फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8718 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sun, 01 Nov 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चुनाव मैदान में कूदे प्रत्याशियों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। उनके भाग्य का फैसला आज होगा। जिला पंचायत सदस्य के 49 पदों के लिए 787 और बीडीसी सदस्य के 1450 पदों के लिए 7931 प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। जिले के 17 विकास खंडों में होनी गणना इंटर कॉलेजों में होगी। परिणाम जल्दी हासिल करने के लिए 331 काउंटर बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक 25 टेबल कुंडा ब्लाक में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य के लिए होने वाले चुनाव की मतगणना रविवार की सुबह सात बजे से होगी। गणना के लिए 662 मतगणना पर्यवेक्षक, 662 मतगणना सहायक प्रथम, द्वितीय, तृतीय और इतनी ही संख्या में अतिरिक्त मतगणना सहायक तैनात किए गए हैं। पूर्व में न्यायपंचायत स्तर पर गणना टेबल लगाने का फैसला लिया गया था, मगर जिला प्रशासन ने जल्दी परिणाम के लिए गणना टेबल की संख्या बढ़ा दी है।

अगूंठा और दस्तखत बनाने पर रद्द होगा मतपत्र
प्रतापगढ़। मतपत्रों पर मुहर लगाने की बजाय अगूंठा और दस्तखत होने पर उसे रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाएगा। मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में इस बात की जानकारी दी गई कि अगर चुनाव चिह्न के खाने के बाहर कोई मुहर लगी हुई है तो उस मतपत्र को निरस्त कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन


50-50 की बनेगी गड्डी
प्रतापगढ़। गणना के समय 50-50 मतपत्रों की गड्डी बनेगी। जिला पंचायत सदस्य के बैलेट बाक्स में बीडीसी सदस्य और बीडीसी सदस्य के बैलेट बाक्स में अगर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी का मतपत्र मिलता है तो उसे वैध मानते हुए गणना में शामिल किया जाएगा।

संदिग्ध मतपत्रों का अलग बनेगा बंडल
प्रतापगढ़। मतगणना के दौरान कटे-फटे और संदिग्ध मतपत्रों का बंडल अलग बनाया जाएगा। गणना के बाद वैध और अवैध मतपत्रों का फैसला पर्यवेक्षक और मतदान अधिकारी प्रथम करेंगे।

अभिकर्ता के संतुष्ट होने पर ही खुलेगी सील
प्रतापगढ़। गणना कार्मिक बैलेट बाक्स खोलने के पहले अभिकर्ताओं को सील दिखाएंगे। अगर वह संतुष्ट होंगे तभी गणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसलिए मतदान कर्मियों को बैलेट बाक्स को दिखाना होगा।
विज्ञापन


प्रत्याशी या अभिकर्ता में सिर्फ एक रहेगा मौजूद
प्रतापगढ़। मतगणना के दौरान एक टेबल पर प्रत्याशी या उसका अभिकर्ता ही मौजूद रहेगा। यह व्यवस्था टेबल पर भीड़ कम करने के लिए की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें