फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में बवाल, मारपीट-फायरिंग में दो घायल

विज्ञापन
rampage in pradhanis rivalry injured in fight firing - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा में प्रधानी की रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग हो गई। गोली लगने से दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गए। हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पूछताछ के लिए 12 लोगों थाने ले आई। घटना से गांव में तनाव है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के सेमरा में प्रधानी के चुनाव व वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। गुरुवार को ग्राम प्रधान सैफ खान ने अपने परिचित जाबिर अली को ग्राम पंचायत में आवास योजना की सूची में शामिल लाभार्थियों से आधार नंबर समेत कागजात मांगने के लिए भेजा था। इस दौरान पूर्व प्रधान अनवारुल भी वहां पहुंच गए और कागजात मांगने का कारण पूछने लगे। इसी बात को लेकर जाबिर से पूर्व प्रधान की कहासुनी हो गई।
इसकी जानकारी पर प्रधान सैफ खान अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। तब तक पूर्व प्रधान पक्ष से भी लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। काफी देर तक चले बवाल के दौरान फायरिंग भी की गई। गोली लगने से प्रधान पक्ष के मंसूर (55) पुत्र मो. हुसैन व दूसरे पक्ष से अनवारुल का भाई शाहबाज (18) पुत्र स्व. अमीर अहमद घायल हो गया। शाहबाज के हाथ में जबकि मंसूर के पैर में गोली लगी थी। घटना की जानकारी पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सांगीपुर सीएचसी भेजा। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस दोनों पक्षों से करीब 12 लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। घटना की जानकारी पर सीओ जगमोहन सिंह भी पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों का थाने में जमावड़ा लगा रहा। सीओ जगमोहन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर देने की बात कही गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन

गांव में वर्चस्व की खातिर हो चुकी हैं दो हत्याएं
सेमरा में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों से एक-एक लोगों की हत्या हो चुकी है। मुस्लिम बहुल इस ग्राम पंचायत में वर्चस्व की जंग दो दशक पहले शुरू हुई। तब से दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में आए दिन बवाल होता रहता है। वर्चस्व की इस जंग में पंद्रह वर्ष पहले वर्तमान प्रधान के भाई तस्सू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें अनवारुल के पिता तत्कालीन ग्राम प्रधान अमीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के लगभग डेढ़ वर्ष बाद तत्कालीन प्रधान अमीर को गांव में दिनदहाड़े दौड़ाकर गोली से उड़ा दिया गया था। जिसमें सैफ खान आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
दो माह पहले प्रधान पर हुआ था हमला
सेमरा में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच बवाल आए दिन होता रहता है। दो हत्याओं के बाद दुश्मनी और बढ़ गई। दोनों पक्ष एक दूसरे के खूने के प्यासे बने हुए है। दो महीने पहले प्रधान सैफ खान को जान से मारने के लिए विपक्षी अनवारुल ने अपने साथियों के साथ दौड़ाया था। प्रधानं एक घर में घुस गया और पुलिस के पहुंचने पर उसकी जान बची। इस मामले में प्रधान की शिकायत पर अनवारुल पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

rampage in pradhanis rivalry injured in fight firing- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें