फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान: हाईअलर्ट जारी, मस्जिदों के आसपास पुलिस का पहरा 

Sat, 25 Apr 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
heavy rain in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में 25 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे रमजान को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। शहर और गांव में स्थित मस्जिदों के आसपास पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। जिला प्रशासन ने मुस्लिम भाईयों से घरों में नमाज अदा करने को कहा है। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में होम डिलेवरी में पुलिस को मद्द करने को कहा गया है। अगर किसी के पास खाने-पीने की सामग्री नहीं है, तो वह ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बताएंगे और वह सामग्री होम डिलेवरी के  माध्यम से पहुंचाने में मद्द करेंगे। 
विज्ञापन


माह-ए-रमजान शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। शुक्रवार की शाम अगर चांद का दीदार नहीं होता है, तो रोजे की शुरुआत 26 अप्रैल से होगी। लॉकडाउन के चलते इस वर्ष मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी गई है। जिला प्रशासन ने शनिवार से प्रारंभ होने वाले रमजान के लिए शहर और गांव के मस्जिदों पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। जिला प्रशासन ने मुस्लिम भाईयों से घरों में ही नमाज अदा करने को कहा है। कोरोना वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए इस वर्ष रोजा इफ्तार पर भी रोक लगा दिया गया है।

हॉटस्पॉट वाले इलाकों में रोजेदारों को किसी समस्या का सामना न करना पडे़, इसके लिए पुलिस कर्मियों को मद्द करने को कहा गया है। अगर किसी व्यक्ति को खाने-पीने की समस्या है, तो वह ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की मद्द ले सकता है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के  नियमों का पालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पहले ही मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें