फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश राम सिंह यादव घायल, दर्ज हैं दर्जनभर से अधिक केस

Sun, 04 Sep 2022 11:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

घायल बदमाश राम सिंह 25 हजार का इनामिया अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा और  हिस्ट्रीशीटर है। प्रतापगढ़ व प्रयागराज में गैंगस्टर व लूट समेत विभिन्न अपराधों के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश राम सिंह यादव घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके ऊपर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी दिनों से  उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान उसके साथी भागने में सफल रहे। पुलिस की टीमें उन्हें भी खोज रही हैं।

विज्ञापन



दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश रराम सिंह यादव घायल हो गया। घायल बदमाश के पैर में लगी गोली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश राम सिंह 25 हजार का इनामिया अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरा और  हिस्ट्रीशीटर है। प्रतापगढ़ व प्रयागराज में गैंगस्टर व लूट समेत विभिन्न अपराधों के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। हाईवे पर लूट, ओला टैक्सी बुक कर लूट की घटना को अंजाम देता था। हथिगवां थाने के सुनियावां में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश इलाके के बिहरिया का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें