फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी पर जलाभिषेक के लिए रेला

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम कांवर लेकर डीजे की धुन पर थिरकते रखहा बाजार से निकले कांवड़िये। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सावन मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी को बेलखरनाथधाम में उमडने वाले सैलाब को संभालने के लिए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। रविवार दोपहर बाद से ही संगम से जल लेकर कावंडिय़े धाम पहुंचने लगे। सोमवार को सुबह तीन बजे मंदिर परिसर खोल दिया गया।
विज्ञापन

बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ डीजे पर नाचते-गाते कांवडिय़े दोपहर बाद बेलखरनाथधाम पहुंचने लगे। कांवडिय़ों के लिए जगह-जगह भंडारा चलाया जा रहा था। उन्हें शर्बत पिलाया गया। बाबा बेलखरनाथधाम पहुंचने वाले कांवडिय़ों को किसी तरह की कोई समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए सेवा समिति के लोग सेवा में लगे रहे। सोमवार को नागपंचमी का पर्व होने से जलाभिषेक करने वालों का रेला लगा रहा। कांवडिय़े एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। पुलिस प्रशासन रविवार की दोपहर से ही बैरिकेडिंग करके भीड़ को नियत्रित करने के लिए व्यवस्था करता रहा। बड़े वाहनों को मेला परिसर के बाहर ही रोकने की व्यवस्था की गई थी। रविवार की शाम बेलखरनाथधाम परिसर गेरुआ वस्त्र पहने कावंडिय़ों से पटा नजर आया। देर शाम तक मेला सेवा समिति के मदन सिंह, नरेंद्र प्रसाद ओझा, रमानाथ सिंह, अरुण सिंह ,मोनू तिवारी, अजीत ओझा,विक्रम प्रताप सिंह, गौरव सिंह, अनिल सिंह, सुधाकर सिंह, विनोद तिवारी तैयारियों का जायजा लेते रहे। इधर शहर में डीजे के साथ कांवडिय़े बेलखरनाथधाम के लिए निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें