महल के कमरे में भी की फायरिंग
आरोप लगाया कि 23 अप्रैल 2015 को राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह के साथ मारपीट की। उन्हें बुरी तरह मारा पीटा। जिसके बाद भानवी सिंह हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती हुईं। उन्होंने अपने जवाब में मेडिकल रिपोर्ट्स और उस समय की तस्वीरें लगाई हैं। इसके अलावा राजा भैया ने अवैध प्रेम संबंध को लेकर हुए झगड़े में अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की। इस दौरान उनकी पत्नी भानवी सिंह बाल-बाल बचीं। यह भी आरोप है कि सितंबर 2020 से राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने घर आने से रोक रखा है। इतना ही नहीं भानवी सिंह बच्चों की पढ़ाई और देखरेख का जिम्मा भी उठा रही हैं, दावा किया कि उनके पास राजा भैया के अवैध प्रेम संबंध के सबूत भी हैं।