फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पोर्टिको तक अब नहीं पहुंच पाएंगे ई-रिक्शा

Wed, 25 Apr 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ स्टेशन पर बनाया जा रहा पोर्टिगो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
 रेलयात्रियों की मुसीबत जल्द ही खत्म होने जाएगी। अब उन्हें स्टेशन पर जाने या फिर प्लेटफार्म से बाहर निकलते समय जाम के झाम में नहीं फंसना होगा। न ही रेलवे स्टेशन के पोर्टिको के पास एक भी ई-रिक्शा, टेंपो या अन्य सवारी वाहन खड़े दिखेंगे। इसके लिए रेल विभाग बैरिकेडिंग करवा रहा है।  
विज्ञापन


ई-रिक्शा और टेंपो चालक अपने वाहन को लेकर रेलवे स्टेशन के पोर्टिको में घुस जाते थे। ट्रेन आते ही वे पोर्टिंको के  अगल-बगल अपने वाहनों को खड़े कर देते हैं। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म से निकल कर स्टेशन परिसर में आने और टिकट लेकर ट्रेन पकडने के लिए प्लेटफार्म पर जाने में जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। यात्रियों की इस समस्या को खत्म करने के लिए रेल महकमा अब रेलवे स्टेशन के पोर्टिको के पास बैरिकेडिंग करवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें