खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को तहसीलों में रेस्टोरेंट, डेयरी एवं मिष्ठान्न प्रतिष्ठानों में छापा मारा। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 10 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य सचल दल ने धारूपुर राजगढ़ स्थित अरविंद यादव के प्रतिष्ठान से पनीर व मिश्रित दूध के दो नमूने लिए। वहीं, विश्वनाथगंज स्थित विश्वनाथ डेयरी से गाय व भैंस के दूध के नमूने संग्रहित किए गए।
जम्हुआ कटरा गुलाब सिंह के संतोष यादव के प्रतिष्ठान पर एक मिश्रित दूध का नमूना, हैंसी कटरा गुलाब सिंह के विनोद यादव व सराय ताराचन्द्र स्थित आलोक यादव के प्रतिष्ठान से मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित किए।