फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति धाम मनगढ़ में गूंजा राधे–राधे, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sat, 16 Aug 2025 06:13 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के भक्ति धाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे धाम की छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
भक्तिधाम मनगढ़ में जन्माष्टमी को तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगद्गुरु कृपालु जी महाराज के भक्ति धाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे धाम की छटा देखते ही बन रही थी। चारों ओर रंग-बिरंगी रोशनियों, फूल-मालाओं व पारंपरिक तोरण द्वारों से सजे मंदिर परिसर में श्रद्धालु राधे-राधे के जयकारों के साथ बढ़ते चले जा रहे थे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।

विज्ञापन


विशाल भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन व पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। बैरीकेडिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को अनुशासित रूप से मंदिर परिसर में प्रवेश कराया जा रहा था। शाम होते ही मंदिर परिसर और गलियारे श्रद्धा और आस्था की रोशनी से जगमगा उठे। धाम में सजी आकर्षक झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकियों में ब्रज, गोकुल और वृंदावन की झलक, पूतना वध, कालिया मर्दन, माखन चोरी, रास लीला, गोपियों के संग अठखेलियां, गोवर्धन लीला आदि प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया था।

पेड़ पौधों पर टिमटिमाती रहीं झालरें

कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिधाम मनगढ़ को बड़े ही बखूबी ढंग से सजाया गया था। मंदिर के चारों तरफ रंग बिरंगे विद्युत झालर लगाए गए थे जो शाम होते ही पेड़ पौधों पर भी रोशन हो गए। देखने में बहुत ही अच्छे लग रहे थे।

तीन जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया था भक्ति धाम

भक्ति धाम मनगढ़ में जन्माष्टमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने परिसर का सुरक्षा घेरा बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र को एक सुपर जोन, तीन जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया था। पहले जोन में कृपा द्वार, श्याम वाटिका, पार्क स्थल, मंदिर प्रवेश द्वार, दूसरे जोन में मंदिर परिसर के बाहर को रखा गया था। इसमें तीन सेक्टर बनाए गए थे। तीसरे जोन में पांच सेक्टर थे, जिसमें यातायात और शांति व्यवस्था शामिल थी। सुपर जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय व तीनों जोन की जिम्मेदारी अलग-अलग सीओ के पास थी।

इसके अलावा दो अस्थाई थाने बनाए गए थे। इनमें से एक आश्रम के अंदर और एक बाहर थे। पूरे परिसर में 101 स्थानों पर पुलिस की तैनाती थी। इसमें एक एएसपी, तीन सीओ, 19 इंस्पेक्टर, 14 थानाध्यक्ष, 125 एसआई, 4 महिला एसआई, 723 महिला व पुरुष सिपाही व एक कंपनी पीएससी की गई थी। सुरक्षा के लिए कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर समेत अन्य जनपदों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन

तीन दर्जन बनाए गए थे पार्किंग स्थल

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन दर्जन से अधिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए थे। मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों पर दिशा-सूचक बोर्ड तथा फ्लेक्स लगाए गए थे। जिससे दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो। पीएसी, महिला सिपाही, ट्रैफिक पुलिस व अग्निशमन दल आदि सुरक्षा एजेंसियां पूरी रात मुस्तैद रहीं। मंदिर के बाहर सामाजिक संगठनों द्वारा प्रसाद व जल सेवा शिविर लगाए गए थे, जहां भक्तों को फलाहार व पेयजल उपलब्ध कराया गया। बताया जाता है कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें