फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हर ओर कतार... पर्ची का इंतजार, परेशान तीमारदार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज ओपीडी में रही मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : बहराइच में सिर पर गमछा रखकर जाता युवक।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलते ही हर ओर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लग रही है। पर्ची कटाने के लिए काउंटर तक पहुंचने में उन्हें एक से दो घंटे का वक्त लग रहा है। इसके बाद मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए भी लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ ओपीडी पर्ची काउंटर पर पहुंच गई। डॉक्टर कक्ष एवं दवा वितरण केंद्र तक हर ओर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें नजर आईं। गर्मी और उमस ने कतार में लगे मरीजों का इंतजार और बढ़ा दिया।
मेडिकल कॉलेज की पुरुष व महिला अस्पताल की ओपीडी में 2015 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जबकि 400 से अधिक पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। तीमारदारों की मदद से मरीज डॉक्टर कक्ष तक पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर लगी रही। यहां पर डॉक्टर को पहले दिखाने में मरीजों और तीमारदारों में कहासुनी भी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
इनसेट:-
पर्ची काउंटर पर इतनी लंबी कतार थी कि कुर्सी पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। आभा कार्ड से ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कत हुई। करीब दो घंटे बाद चिकित्सक को दिखा पाई। - मोनी तिवारी, अजगरा
......
सुबह 11 बजे ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। पर्ची काउंटर पर सैकड़ों लोगों की कतार देख पसीना छूट गया। एक घंटे बाद पर्ची मिली तब जाकर चिकित्सक को दिखाया। - सोनल तिवारी, अजगरा
.........
ओपीडी का वाटर कूलर खारा और गर्म पानी दे रहा है। बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझाई। ओपीडी में भीड़ के कारण इलाज कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। - राहुल कुमार, रखहा
..........
पर्ची काउंटर की लंबी कतार देखकर घबरा गई। दो घंटे हो गए हैं लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। पेट दर्द और घबराहट के कारण भीड़ में नहीं खड़ी हो सकी।
- पिंकी शर्मा, बिहारगंज
........
पैर में चोट के कारण फर्श पर बैठना पड़ा। पर्ची के लिए दोस्त एक घंटे तक कतार में लगा रहा। वाटर कूलर का पानी भी गर्म था। गर्मी से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं है। -अनिल, कसहा
..........
बेटे के कान में दर्द था। डेढ़ घंटे बाद पर्ची मिली। दवा काउंटर पर ओआरएस घोल मांगा तो देने से मना कर दिया। जबकि बच्चे को गर्मी से दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर के कहने पर ओआरएस घोल मिल सका। - इंद्र कुमार मिश्र, गोडे
वर्जन:-
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में तीन कूलर व पंखे के इंतजाम किए गए हैं। वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। मरीजों व तीमारदारों को समुचित सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। - डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस

मेडिकल कॉलेज ओपीडी में रही मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : बहराइच में सिर पर गमछा रखकर जाता युवक।

Next
AU ऐप में पढ़ें