क्वारंटीन किए गए नौ लोग घर भाग गए। सुबह इसकी जानकारी होने पर प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के भदशिव गांव में बाहर से आए लोगों को प्रधान ने स्कूल में ठहरा दिया था। बुधवार की रात वह घर चले गए। सुबह प्रधान रघुराज सरोज को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंचे एसआई रमेश यादव ने भदशिव गांव के राकेश, मुन्ना, बुदुल, चांदी, सीमाराम, लगड़ी, संदीप, व रोहित के खिलाफ धारा 188 के उल्लंघन, कोरोना महामारी को फैलाने और आपदा प्रबंधन के तहत मुकदमा दर्ज कराया।