फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम सख्त, एसडीएम-सीओ की निगरानी में बंटा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के क्वारंटीन सेंटर मार्डन साइंस इंटर कालेज में रखे गए हरियाणा से आए मजदूरों को समय से भोजन न मिलने और आधा-अधूरा खाना मिलने पर हुए हंगामे को लेकर डीएम डा. रुपेश कुमार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। उन्होंने मामले को लेकर संबंधित अफसरों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही इस तरह की शिकायत दोबारा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम के तेवर देख एसडीएम सदर भागकर मार्डन साइंस इंटर कालेज पहुंचे और सीओ सिटी के साथ खड़े होकर मजदूरों को खाना बंटवाया। दोपहर में डीएम डा. रुपेश कुमार खुद मार्डन साइंस कालेज का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
उन्होंने क्वारंटीन लोगों से मिलकर जानकारी ली। डीएम ने कहा कि सभी लोगों को भरपेट और समय से भोजन मुहैया कराया जाए। इधर, गुरुवार को जालौन से आए सात और लोगों को क्वारंटीन किया गया। इस प्रकार मार्डन में क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के जोगापुर स्थित मार्डन साइंस इंटर कालेज में क्वारंटीन 147 को गुरुवार की सुबह एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय की मौजूदगी में खाना खिलाया गया।
बुधवार को खाना कम पड़ने पर क्वारंटीन लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। सुबह डीएम ने इसकी जानकारी होने पर एसडीएम सदर से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। गुरुवार को दोपहर डीएम स्वयं औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। डीएम ने क्वारंटीन लोगों से बात करके उनकी बात सुनी और कहा कि सभी लोगों को समय से और पर्याप्त भोजन दिया जाए।
उन्होंने एसडीएम सदर से नियमित रूप से निगरानी करने को कहा है। हालांकि गुुरुवार को भरपेट भोजन पाकर प्रवासी मजदूरों के चेहरे खिल उठे। डीएम डा. रुपेश कुमार ने बताया कि खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था की गई है। अब किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें