फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में हटेगा अतिक्रमण, 478 को नोटिस

Sat, 26 Aug 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
सड़कों के मध्य से दोनों ओर 40 फिट के खाली स्थान पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस दायरे में अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में ऐसे 478 लोगों को नोटिस भेजा गया है। यदि वे खुद अपना अतिक्रमण नहीं हटाते तो लोनिवि कर्मी अतिक्रमण जब्त करने की कार्रवाई करेंगे। लोनिवि की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


चिलबिला से लेकर पट्टी होते हुए ढकवा जाने वाले मार्ग पर मनमानी तरीके से लोगों ने गुमटी, टिनशेड के अलावा कुछ दुकानदारों ने अपना सामान पटरियों पर सजा कर बैठे हैं। यहां तक कई लोगों ने आलीशान मकान बनवाने के बाद सड़क के दायरे में आने वाली जमीन पर कब्जा कर चहारदीवारी बना ली है। चौड़ी सड़कों के सिकुड़ने के कारण आए दिन चिलबिला, महुली, रखहा, दीवानगंज, पट्टी व ढकवा तक अतिक्रमण के कारण वाहनों से जाम की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा चिलबिला से अंतू रोड, मोहनगंज से जेठवारा तक वाले मार्ग पर यह समस्याएं देखने को मिल रहीं हैं। इन सड़कों के मध्य से दोनों ओर 40 फिट की जगह खाली रहनी चाहिए। लेकिन मौजूदा समय में बहुत से लोगों ने इन सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने 386 लोगों को नोटिस थमाया है। अकेेले चिलबिला से लेकर महुली तक सड़क की पटरियों पर कब्जा करने वाले 160 लोगों को नोटिस दी गई है। चिलबिला रंजीतपुर के रहले वाले विवेक जायसवाल ने चाय पान की गुमटी रखी है। उसे तीन दिन के भीतर गुमटी हटा लेने के लिए आदेशित किया गया है। लोनिवि की इस कार्रवाई से शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में हड़कंप मचा हुआ है।

शहर में अतिक्रमण के चलते आए दिन लगने वाले जाम व राहगीरों की मुसीबतों को देखते हुए जिला प्रशासन फिर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है। इसके लिए कवायद भी शुरू हो गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस ने कुछ दिनों तक लगातार मुहिम भी चलाया, लेकिन पुलिस के हटते ही दुकानदार फिर मनमानी करते हुए पटरियों के अलावा सड़कों तक कब्जा कर लेते हैं। इससे पब्लिक को दुश्वारी का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन के निर्देश पर जल्द ही नगर पालिका अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


जिले के लिंक मार्गों पर प्रभावशाली लोगों का कब्जा है। ऐसी सड़कों के मध्य से लेकर 20 और 15 फिट तक छोड़कर निर्माण करना होता है। शासन के आदेश को दरकिनार कर पक्की सड़कों तक प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे भारी वाहन तो छोड़िए एक साथ छोटे वाहनों के निकलने में दिक्कत तक होती है। शहर से लगे नया माल गोदाम रोड क्रासिंग से लेकर खजुरनी मार्ग, रेलवे कालोनी रूदापुर मार्ग, किशुनदासपुर से पटखौली मार्ग, अंबेडकर चौराहे से सदर बाजार मार्ग, गायघाट रोड समेत ऐसे ग्रामीण अंचल में बहुत से मार्ग देखने को मिलेंगे। जिसकी पटरियां तक गायब हो चुकी हैं। यहां तक जलभराव के चलते सड़कें बर्बाद हो रहीं हैं। फिर भी लोनिवि के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक आंखें बंद कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें