मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें शुक्रवार को विलंब से जंक्शन पर पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि दिल्ली-वाराणसी त्योहार स्पेशल तीन घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल, नीलांचल एक्सप्रेस और धनबाद स्पेशल एक-एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
एसएस ने बताया कि पटना-दिल्ली त्योहार स्पेशल चार घंटे तो वाराणसी-मुंबई त्योहार स्पेशल दो घंटे की देरी से पटरी पर दौड़ रही है। बबुरहा निवासी सत्यम मिश्र, मनोज मिश्र ने बताया कि मुंबई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का टिकट लेकर प्लेटफॉर्म पर बैठे हैं। ट्रेन ही लेट है। दहिलामऊ निवासी रोहित मिश्र ने बताया कि वाराणसी जाना था लेकिन ट्रेन लेट होने से परेशानी हो रही।