घटना के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रबंधक रमाकांत द्विवेदी छात्र को मना करते हुए आगे बढ़े। तभी छात्र ने कमरे में असलहा निकालकर लहराया और धमकाते हुए उनके ऊपर फायर झोंक दिया। वह जमीन पर बैठ गए। जिससे दोनों गोलियां दीवार से टकरा गईं और वह बाल-बाल बचे। फायरिंग होती देख छात्र-छात्राएं जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस बीच कॉलेज के शिक्षक समेत अन्य छात्र साहस कर दौड़े तो आरोपी छात्र चहारदीवारी फांदकर भाग निकला।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।
दीवार पर बने फायरिंग के निशान।
- फोटो : अमर उजाला।
शिक्षक से अभद्रता पर आरोपी छात्र हुआ था तीन दिन के लिए निष्कासित
करीब डेढ़ माह पहले कॉलेज के शिक्षक से अभद्रता करने के मामले में प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने आरोपी छात्र को तीन दिन के लिए निष्कासित कर दिया था, मगर क्षमा मांगने पर फिर से कॉलेज आने लगा था। जबकि कॉलेज की ओर से उसे चार माह पहले निष्कासित करने का दावा किया जा रहा है।
मधुपुर स्थित बीडीएस एजुकेशनल कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाला छात्र कुंदन रजक मनबढ़ किस्म का बताया जाता है। छात्र व छात्राओं के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा को किसी बात पर एक शिक्षक ने फटकार लगाई थी। जिसके बाद कुंदन ने शिक्षक को धमकी देते हुए कहा था कि छात्रा को यदि अब कुछ कहोगे तो ठीक नहीं होगा। जिसके बाद उसे तीन दिन के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया था।
बाद में परिवार के लोगों के अनुनय विनय पर कॉलेज प्रशासन ने कक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी थी। गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है, जो बाहरी लोगों को ही छानबीन के बाद भीतर जाने देता है। छात्रों की तलाशी का कॉलेज में कोई प्रबंध नहीं है। कुंदन के असलहा लेकर कार्यक्रम में आने की भी किसी को आशंका नहीं थी। घटना के बाद पुलिस की पूछताछ में प्रबंधक रमाकांत चार माह पहले उसे कॉलेज से निष्कासित करने का दावा करते रहे, जबकि कक्षा के रजिस्टर में उसकी उपस्थिति दर्ज थी।
चर्चा रही कि गणतंत्र दिवस पर उसने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को छात्रा ने यह भी बताया है कि आरोपी कुंदन उसे कॉलेज में ही नहीं, रास्ते में भी परेशान करता था। पुलिस इसे इकतरफा मामला मान रही है। वहीं घटना से कॉलेज के छात्रा-छात्राओं में दहशत है।