फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों एवं कामगारों को मनरेगा के तहत दिलाएं रोजगार: मोती सिंह

विज्ञापन
Provide employment to migrant laborers and workers under MNREGA: Moti Singh - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने रविवार को कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री मोती सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में लगे सभी सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आमजनमानस को सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में आ रहे प्रवासी मजदूरों एवं कामगारों को उनके गांव में ही मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यदि उनके जॉबकार्ड नहीं बने हैं तो तत्काल जॉबकार्ड बनवाकर उन्हेें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिलीे में अब तक 28950 प्रवासी मजदूर व कामगार होम क्वारंटीन किए गए हैं।
देखरेख में ग्राम प्रधानों को लगाया गया है। इस समय 33 हॉटस्पाट एरिया हैं, जहां कोरोना पाजिटिव मिले हैं। हॉटस्पाट एरिया में सर्विलांस टीम के माध्यम से घर-घर सर्वे एवं सैनिटाइजेशन का का काम स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत 8435 श्रमिकों को 84 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में भरण-पोषण विहीन 15345 व्यक्तियों का चिह्निकरण कर उनके खातों में 1 करोड़ 53 लाख 45 हजार की धनराशि प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 58 व्यक्तियों की रिपेार्ट पॉजिटिव आई है। 2 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 12 टीक हुए हैं। इस अवसर पर एसपी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी शत्रोधन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव, सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें