सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों से नाराज कर्मचारियों और शिक्षकों ने शुक्रवार को अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर प्रतियां जलाईं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक प्यारे लाल मिश्र के अगुवाई में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित हुए शिक्षक और कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए शासनादेश की प्रतियां जलाई। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह ने कहा कि 14 जुलाई को सांकेतिक एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रामचंद्र सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, रीना सिंह, अनिल सिंह, विनय सिंह, सुभाष पांडेय, दिनेश सिंह, राजेश त्रिपाठी, बीडी मिश्र,रामानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।