फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों में उबाल, लगाया जाम

Wed, 11 Mar 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद की घटना को लेकर जनपद के वकीलों में भी खासा आक्रोश रहा। वे न्यायालयों में तालाबंदी कराते हुए पुलिस तिराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की गई। चेतावनी दी कि कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद कचहरी में अधिवक्ता के हत्या की खबर मिलते ही जनपद के वकील नारेबाजी करते हुए न्यायालयों व सरकारी कार्यालयों को बंद कराने लगे। इसके बाद वकीलों ने पुलिस लाइन तिराहे पर पहुंच कर जाम लगा दिया। इस दौरान रोडवेज की बसों व दूसरे वाहनों को रोक दिया। तिराहे पर मौजूद यातायात विभाग का सिपाही और होमगार्ड पुलिस लाइन के भीतर चले गए। जूबाए अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ शुक्ला ने कहाकि अधिवक्ता के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर बर्खास्तगी की जाए। उन्होंने कहाकि वकील 12 मार्च को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर गिरीश मिश्रा, बाबू रामचंद्र सिंह, रामकुमार पांडेय, रामेंद्र सिंह, मकरंद शुक्ला, चंद्र प्रताप सिंह, रवींद्र, अशोक पांडेय, आद्या प्रसाद सिंह, राजेश मिश्रा, रवींद्र मिश्रा, अनिल रंजन मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, दिनेश कुमार पांडेय, विजय शंकर तिवारी, गया प्रसाद मौर्य, इंद्रमणि, संतोष पांडेय, राहुल शुक्ला, जय प्रकाश मिश्रा समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें