फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना कार्रवाई खत्म नहीं होगा धरना’

Wed, 12 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
dharna
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पांच दिन से कचहरी में चल रहे धरने को खत्म कराने के लिए एडीएम सोमदत्त मौर्य ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसडीएम सदर, डीआईओएस और बीएसए की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मानक के बिना चलने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। मगर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


दोपहर लगभग बारह बजे धरनास्थल पर पहुंचे एडीएम सोमदत्त मौर्य ने कार्यकर्ताओं से निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आंदोलन समाप्त करने को कहा, मगर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। नगर मंत्री दुर्गेश नंदन मिश्र ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की नाकामी के चलते पांच दिन से धरना-प्रदर्शन करने के  बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में धड़ल्ले से लूट हो रही है, मगर अधिकारी मस्त होकर सो रहे हैं। इस मौके पर अंशुल विद्यार्थी, मनोज यादव, विवेक पांडेय, अमन प्रताप सिंह, सचिन शुक्ला, विशाल सिंह, धीरज यादव, आकाश प्रताप सिंह, सर्वेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें