कुंडा तहसील में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। अधिवक्ता
कुंडा तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरोध में नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग दोहराई। तहसील परिसर स्थित न्यायालयों में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया।
वहीं, विरोध के दौरान अधिवक्ताओं में तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर आपस में ही विरोधाभास नजर आया। एक पक्ष के अधिवक्ताओं ने विरोध को उचित बताया। जबकि दूसरे पक्ष के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कार्यों को सही ठहराया। इस कारण अधिवक्ताओं में गहमा-गहमी रही। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की।