बेसिक शिक्षा विभाग में यू-डायस पोर्टल पर नवीन विद्यालयों के आवंटन और श्रेणी अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायता और मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालक 31 मई तक कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे।
यू-डायस पोर्टल पर सूचना अपलोड करने के लिए विद्यालयों से आवेदन के साथ दस्तावेज मांगे गए हैं। आवेदन के समय विद्यालयों को मान्यता संबंधी आदेश की प्रति अपलोड करनी होगी। विद्यालयों को उच्चीकृत करने के लिए भी आवेदन देना होगा। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन फॉर्म पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर, नाम और मुहर होना अनिवार्य है।