फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन के शव को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली घेरा

Thu, 26 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से मृत संविदाकर्मी लाइनमैन का शव लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। हालांकि नेतृत्व कर रहे लोगों के अलावा अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हो गए। मृतक के भाई को संविदा पर नौकरी व आर्थिक मदद मिलने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन


कोतवाली के जलेशरगंज निवासी कपिल गौतम स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। सोमवार की रात बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी इलाहाबाद में मौत हो गई। उसका पिता शिवबरन मुंबई से बुधवार को घर आया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण व उसके साथ शव लेकर कोतवाली आ धमके। वे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। उनके साथ मौजूद कर्मचारी नेता हेमंत नंदन ओझा व एसडीएम ने सभी को समझाकर शांत कराया। वे एसएसओ व जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के आश्वासन पर बिजली विभाग के एक्सईएन ने मृतक के परिजनों को 1.20 लाख का चेक और भाई निराला को संविदा पर नौकरी देने की बात कही। इसके बाद लोग मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें