फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का लाइसेंस बनवाने वाले नहीं चला सकेंगे बाइक

Thu, 26 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपने कार चलाने का लाइसेंस बनवाया है तो बाइक नहीं चला पाएंगे। ऐसी स्थिति में पुलिस आपका चालान कर देगी। कार और बाइक के लिए अब अलग-अलग लाइसेंस बनवाना होगा। परिवहन विभाग का नया नियम लागू भी कर दिया गया है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चलाने वाले लोगों के लिए लाइसेंस की शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब लाइसेंस का आवेदन करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। यदि थोड़ी भी चूक किए तो उन लोगों को पुलिस या फिर यातायात पुलिस के हाथों परेशान होना पड़ सकता है। नई व्यवस्था में अब लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों का एक ही वाहन का लाइसेंस बन सकेगा। लोगों को लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय दुपहिया का अलग और चार पहिया का अलग आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


यदि वे कार का लाइसेंस बनवा लेते हैं और बाइक चलाते हुए पुलिस के हाथ लगते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकती है। बाइक का लाइसेंस लेने वाले किसी भी हाल में कार नहीं चला सकते। यदि ऐसा करते वे मिले तो चालान या जुर्माना भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इस नए नियम से वाहनों का लाइसेंस बनवाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब दुपहिया और चार पहिया के साथ ही हैवी वाहनों का लाइसेंस लेने वालों के लिए अलग-अलग आवेदन लिए जा रहे हैं। इससे लोगों की भारी भीड़ लग रही है। इस समस्या को देखते हुए विभागीय आला अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें